music

समाज के उच्च आदर्श, मान्यताएं, नैतिक मूल्य और परम्पराएँ कहीं लुप्त होती जा रही हैं। विश्व गुरु रहा वो भारत इंडिया के पीछे कहीं खो गया है। ढून्ढ कर लाने वाले को पुरुस्कार कुबेर का राज्य। (निस्संकोच ब्लॉग पर टिप्पणी/ अनुसरण/निशुल्क सदस्यता व yugdarpan पर इमेल/चैट करें, संपर्कसूत्र-तिलक संपादक युगदर्पण 09911111611, 9999777358.

what's App no 9971065525


DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची

https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं

बिकाऊ मीडिया -व हमारा भविष्य

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प - (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611: :

Sunday, July 1, 2012

कलाम ने ही सोनिया को PM बनने से रोकाः स्वामी



कलाम ने ही सोनिया को PM बनने से रोकाः स्वामी






subramanian-swamy
नई दिल्ली।। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुस्तक में कथित रूप से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने के खुलासे पर जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रश्न उठाया है।
स्वामी के अनुसार कलाम ने सोनिया गांधी के प्र.मं. बनने पर आपत्ति जतायी थी। उन्होंने 17 मई 2004 को सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था। उन्होंने कलाम से उस पत्र को सार्वजनिक करने को कहा है।
'न्यूज़ बेवसाइट फर्स्ट पोस्ट डॉट कॉम, http://www.firstpost.com/videos/kalam-not-being-truthful-on-sonia-as-pm-episode-says-swamy-362557.html को दिए साक्षात्कार में स्वामी ने कहा,'कलाम को सोनिया गांधी को 17 मई 2004 को शाम साढ़े तीन बजे लिखे पत्र को सार्वजनिक करना चाहिए।'
उन्होंने कहा कि उस दिन सोनिया गांधी शाम पांच बजे सरकार बनाने का दावा करने के लिए उनसे मिलने वाली थीं। स्वामी के अनुसार, 'मैं कलाम से करीब सवा 12 बजे मिला था और उन्हें बताया था कि सोनिया गांधी के पीएम बनने में कानूनी अड़चन है। इसके बाद कलाम ने सोनिया गांधी को साढ़े तीन बजे चिट्ठी लिखी थी, जिसमें शाम को पांच बजे की मुलाकात रद्द करने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने सोनिया को लिखा था कि वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अगले दिन उनसे मिल सकती हैं।'
स्वामी का दावा है कि जब पत्र सोनिया गांधी को मिला तो मनमोहन सिंह और नवटर सिंह वहां उपस्थित थे। उन्होंने यह चिट्ठी देखी थी। मनमोहन सिंह ने उस पत्र का एक पैरा ही सार्वजनिक रूप से पढ़ा था।
स्वामी ने कहा कि यदि कलाम उस पत्र को सार्वजनिक नहीं करते हैं, तो मैं मानूंगा कि वह इतिहास के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। स्वामी ने इस पर भी प्रश्न उठाया कि कलाम अब यह मुद्दा क्यों उठा रहे हैं?
कलाम ने अपनी आने वाली पुस्तक 'टर्निंग पॉइंट' में लिखा है कि 18 मई 2004 को जब सोनिया गांधी उनसे मिलने पहुंचीं तो उनके नाम की चिट्ठी तैयार थी, लेकिन उन्होंने (सोनिया ने) मनमोहन सिंह का नाम आगे कर दिया।
युग दर्पण की यह मान्यता है यदि सुब्रमण्यम कि बात सही है तथा यह एक अधूरा सत्य है और सोनिया द्वारा मनमोहन का नाम प्रस्तावित किये जाने के वास्तविक सत्य को पहले भी मीडिया द्वारा तथा अब पुस्तक में छुपाया जाना किसी बड़े कुचक्र का प्रतीक है ! अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस प्रकार सोनिया को मदर टेरेसा के रूप में प्रतिष्ठित कर, यह भ्रष्टाचारी पापियों के पाप धोने व इस देश को खोखला करने की एक चाल है !
देश को ऐसे कुचक्रों से बचाने हेतु यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि यह सब पहले भी तथा अब भी किस दबाव में किया जा रहा है ?कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 

विश्वगुरु रहा वो भारत, इंडिया के पीछे कहीं खो गया ! इंडिया से भारत बनकर ही विश्व गुरु बन सकता है- तिलक